Redmi Note 12 5G Huge Price Cut! धमाका ऑफर में मिल रहा Redmi का ये 5G फोन, धांसू डील का फटाफट उठा लें फायदा

Faiza Parveen द्वारा | पब्लिश किया गया 17 Jul 2023 13:15 IST
HIGHLIGHTS
  • Redmi Note 12 5G का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अभी अमेज़न डिस्काउंट के साथ 18,999 रुपए में मिल रहा है।

  • एक्सचेंज ऑफर के तहत Redmi Note 12 5G पर 18,000 रुपए तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है।

  • Redmi Note 12 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट पर भी आप 3000 रुपए की बचत कर सकते हैं।

Redmi Note 12 5G Huge Price Cut! धमाका ऑफर में मिल रहा Redmi का ये 5G फोन, धांसू डील का फटाफट उठा लें फायदा
Redmi Note 12 5G Huge Price Cut! धमाका ऑफर में मिल रहा Redmi का ये 5G फोन, धांसू डील का फटाफट उठा लें फायदा

इस साल की अमेज़न प्राइम डे सेल अब खत्म हो गई है, लेकिन अब भी ई-कॉमर्स कंपनी कुछ स्मार्टफोंस पर भारी डिस्काउंट्स ऑफर कर रही है जिनमें से एक Redmi Note 12 5G भी है। अमेज़न इस स्मार्टफोन पर सीधे 3000 रुपए की छूट दे रहा है और साथ ही लजवाब एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। आइए इस पूरी डील को समझते हैं। 

यह भी पढ़ें: UIDAI की इस नई सर्विस से घर बैठे होगा आधार से संबंधित हर जरूरी काम, चुटकयों में मिलेगा हर सवाल का जवाब

Redmi Note 12 5G अमेज़न डिस्काउंट 

Redmi Note 12 5G Amazon

Redmi Note 12 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की असली कीमत 21,999 रुपए है लेकिन अमेज़न द्वारा पेश किए गए 14% डिस्काउंट के बाद अभी यह 18,999 रुपए में लिस्टेड है। इसके अलावा अगर आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स की मदद लेते हैं तो Note 12 5G को और भी सस्ते में खरीद सकेंगे। यहाँ से खरीदें

Redmi Note 12 5G एक्सचेंज डील 

एक्सचेंज ऑफर के तहत Redmi Note 12 5G पर 18,000 रुपए तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। अगर आप पूरा एक्सचेंज डिस्काउंट पाने में कमियाब हो जाते हैं तो इस स्मार्टफोन को मात्र 999 रुपए में घर ले जा सकेंगे। हालांकि, याद रखें कि यह डिस्काउंट आपके पुराने डिवाइस के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है। 

Redmi Note 12 5G

Redmi Note 12 5G बैंक ऑफर

बैंक ऑफर में आप HSBC कैशबैक कार्ड क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शंस पर मिनिमम 1000 रुपए की खरीद पर 250 रुपए तक का 5% डिस्काउंट पा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: 150W धाकड़ चार्जिंग वाला नया OnePlus 12 बहुत जल्द मरेगा एंट्री, नए फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ परफॉरमेंस में लगेंगे चार चाँद

Redmi Note 12 5G स्पेसिफिकेशन्स 

Note 12 5G में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट से लैस है। इसमें आपको 48MP AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। 

दूसरे वेरिएंट्स पर भी है डिस्काउंट ऑफर 

Redmi Note 12 5G

अगर आपको अपने लिए 6GB रैम और 128GB स्टोरेज कम लगती है, तो बता दें कि अभी Note 12 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट पर भी आप 3000 रुपए की बचत कर सकते हैं। वहीं इसके बजाए अगर आपको इतनी रैम की जरूरत नहीं पड़ती, तो आप इसके 4GB + 128GB ऑप्शन को चुन सकते हैं क्योंकि यह 19,999 रुपए वाला 5G फोन अभी आपको 15% डिस्काउंट के साथ केवल 16,999 रुपए में मिल जाएगा। 

Redmi के स्मार्टफोंस का भारत में काफी दबदबा है, काफी बड़े पैमाने पर लोग रेडमी के स्मार्टफोंस खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में एक 5G फोन इतना सस्ता मिलना एक मौके की बात है, इसलिए आपको देर किए बिना अभी इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा लेना चाहिए।   

यह भी पढ़ें: Realme C53 के लॉन्च में बस कुछ ही दिन बाकी, भारत में इस दिन आ रहा 108MP धांसू कैमरा वाला ये सस्ता स्मार्टफोन

Faiza Parveen
Faiza Parveen

Email Email Faiza Parveen

WEB TITLE

Redmi Note 12 5G huge price cut with exchange offer

Advertisements

ट्रेंडिंग टेक न्यूज़

Advertisements

लेटेस्ट लेख सारे पोस्ट देखें

VISUAL STORY सारे पोस्ट देखें